19.5. 2020

टैरो कार्ड्स क्या होते हैं और यह किस प्रकार काम करते हैं?

टैरो कार्ड्स भविष्य बताने की लोकप्रिय तकनीकों में से एक है - कुछ लोग इस तकनीक पर विश्वास नहीं करते परन्तु कुछ लोग जीवन मार्गदर्शन के लिए टैरो कार्ड्स को मूल्यवान मानते हैं | जो भी हो, एक बात स्पष्ट है - इनका इतिहास काफी पुराना है |

टैरो कार्ड्स क्या होते हैं और यह किस प्रकार काम करते हैं?

यह कहाँ से आये हैं? कुछ लोगों का मानना है की यह प्राचीन मिस्र या कबला के यहूदी आध्यात्मिक शिक्षण से उत्पन्न हुए थे |हालाँकि, इसके लिए सबूतों की कमी है, और इसलिए इसकी संभावना अधिक है कि यह इटली में 15वीं शताब्दी के मध्य में उभरे, जहां खेल टैरोचिनी बनाया गया था। इसके खिलाड़ियों को कार्ड दिए जाते थे और वे अपने विषयगत संघों के आधार पर कविताएँ लिखते थे |

सम्भावना है की टैरो कार्ड्स आज के ब्रिज समान किसी खेल से आये हैं | धनी इतालवी परिवारों के लिए कलाकार हाथ से पेंट करके कार्ड्स बनाते थे जिन पर कप, तलवार, छड़ी और पंचकोल के चिन्ह बने होते थे | आधुनिक कार्ड्स पर भी ऐसे ही चिन्ह बने होते हैं तथा कार्डों की संख्या भी सामान है - ७८ | अन्य यूरोपीय देशों में टैरो कार्ड 18 वीं शताब्दी के मध्य में पहुंचे |

जैसा कि हमने उल्लेख किया है, टैरो कार्ड डेक में 78 कार्ड होते हैं और वे मेजर तथा माइनर आर्काना में विभाजित होते हैं, उनके चिन्हों और लेआउट द्वारा समूहीकृत।

मेजर अर्काना में २२ कार्ड ऐसे होते हैं जो आवश्यक जीवन और आध्यात्मिक पाठ का प्रतिनिधित्व करते हैं। माइनर अर्काना में ५६ कार्ड होते हैं जो हमारे रोज़मर्रा के जीवन के विभिन्न उतार चढ़ाव दर्शाते हैं | यह ५६ कार्ड आगे १६ कोर्ट कार्ड में विभाजित हैं जो हमारे व्यक्तित्व विशेषताओं का प्रतिनिधित्व करते है, जिसे हम किसी भी समय दिखा सकते हैं - हम राजाओं, रानियों, शूरवीरों और नौकरों के बारे में बात कर रहे हैं। माइनर अर्काना के बाकी ४० कार्ड विभाजित होते हैं ४ रंगों में - कप, तलवार, छड़ी और पंचकोल | यह कार्ड् उन परिस्थतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं जिनका सामना हम अपने रोज़मर्रा के जीवन में करते हैं |

यह काम किस प्रकार करते हैं ? यह हमे हमारे जीवन की कहानियों की कल्पना करने में सहायता करते हैं | यह हमारी आत्मा के लिए एक प्रकार का दर्पण हैं जो हमे हमारे आंतरिक ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है जिससे हम अपनी ज़िन्दगी में और गहरे सम्बन्ध बना सकें | ७८ में से हर एक कार्ड हमें हमारे आध्यात्मिक पाठों से अवगत करता है और हमें सही मार्ग पर अग्रसर करता है |

पढ़ने के अनगिनत तरीकें हैं , वे ध्यान, कार्ड्स की संख्या और पढ़े जाने के रूप में अलग होते हैं | नौसिखियों को शुरुआत में खुद से कोई प्रश्न पूछना चाहिए और फिर कार्ड से उत्तर माँगना चाहिए या फिर उस स्थिति के अनुसार एक रूपरेखा का निर्माण करने का आदेश देना चाहिए | इसके बाद आप एक साथ अधिक कार्ड्स का उपयोग कर सकते हैं - शायद ५ , जिसमे हर एक कार्ड आपकी ज़िन्दगी के एक अलग पहलू को दर्शायेगा |

यदि आप किसी और के लिए (उनकी अनुमति के साथ) कार्ड पढ़ना चाहते हैं, तो हम सामूहिक चेतना के क्षेत्र में आ रहे हैं। थोड़े से अभ्यास के साथ, आप सहजता से विभिन्न संदेशों को प्राप्त कर पाएंगे और यह जान पाएंगे कि विशिष्ट व्यक्ति की मदद कैसे करें।